राष्ट्रीय

न्याय संहिता संबंधी रिपोर्ट राज्यसभा में पेश

नई दिल्ली.
संसद के शीतकालीन सत्र के सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 पर रिपोर्ट पेश कर दी गयी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बृजलाल ने गृह मंत्रालय की विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति की भारतीय न्याय संहिता 2023 पर 246 वीं, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 पर 247वीं और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 पर 248वीं रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही शुरू करने के बाद पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखवायें। उन्होंने बताया कि नियम 267 नियम के अंतर्गत चार नोटिस मिले हैं जिन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण अस्वीकार कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button