दिल्ली

कादीपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया मासिक बैठक का आयोजन

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देंशनुसार बुराडी विधानसभा के कादीपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की दूसरी मासिक बैठक का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष खेमचंद सैनी की अध्यक्षता में नत्थूपुरा गांव की चौपाल में किया गया। जिसमें आॅब्जर्वर डॉ पी के मिश्रा, करावलनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, मनोज कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ये दोनों सरकारें भ्रमित करने का कार्य कर रही हैं। कहीं पर कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है।

बरसात के समय हमारे होनहार बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो रही है और दोनों सरकारें दोष एक दूसरे पर मढ़ रही हैं। मास्टर रामपाल जो नथुपुरा निवासी हैं उन्होंने कहा कि जिन कार्यो को शीला दीक्षित ने शुरू किया आज तक उन्हें पूरा नहीं किया जा सका। ये सरकार तो कांग्रेस के किये कामों की रिपेयर करने में भी असमर्थ है। ब्लाक अध्यक्ष खेमचन्द सैनी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव द्वारा शुरू की गई ब्लाकों व जिले की मासिक बैठकों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।

इससे जनता की समस्याओं को सुनकर हम लोग उनकी हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ रहा है। एक दूसरे की मन की बात पता चलती और हम अपनी बातें प्रदेश अध्यक्ष तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। जनता व कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि बुराडी संतनगर मेंन रोड पर कई सालों से कछुआ गति से कार्य चल रहा है लोग ट्रेफिक जाम जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। वही कादी विहार व नत्थूपुरा गांव की सड़कें भी सालों से खुदी पड़ी हैं। जिससे स्कूली बच्चो, बुजर्गों को बरसात के समय तो निकलना दूभर हो जाता है। स्कूली बच्चे जूते वहाँ भरे पानी से बाहर निकलकर पहनते हैं।

गन्दे व बरसाती पानी की निकासी नहीं है। पीने का पानी गन्दा व बदबूदार लाल, पीला, नीला आता है। इस अवसर पर बुराडी ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, एडवोकेट लोकेंद्र कुमार ,पूर्व निगम प्रत्याशी तपन कुमार झा, अमित डेढा, सुखबीर सिंह , जगदीश सौदा, बलजीत शर्मा, कपूर सिंह सिसोदिया, मास्टर रामपाल सिंह, मोहित सैनी, पूर्वांचल कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कमलेश सिंह, सरदार रघुवीर सिंह, राकेश कुमार, दयाचंद , सुरेंदर कौशिक, निर्मल कुमार, आशु के अलावा सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button