दिल्ली

कमला नगर: बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है, जहां एक ओर तो पानी की कमी ने लोगों के गले तक सुखा दिए, वहीं दूसरी ओर बढ़े हुए बिजली के बिलों ने दिल्ली के लोगों को रह-रहकर झटके देने शुरू कर दिए है। जिसके बाद से ही भाजपा-कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चेबाजी शुरू कर दी है।

देवेंद्र यादव के आह्वान पर किया प्रदर्शन: कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के आह्वान पर मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र स्थित कमला नगर क्षेत्र में केजरीवाल सरकार के खिलाफ कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल शर्मा करो बिजली के दाम कम करो के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कमला नगर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज मित्तल, पूर्व अध्यक्ष गौरव गांधी, मॉडल टाउन से पूर्व अध्यक्ष संजय सहगल, मनोज मछला, सुनील सिंह मनराल, अमन शर्मा, आनंद गोयल, रविंद्र दूबे, संगम पार्क अध्यक्ष राजेश टांक, जानकी दास भारद्वाज, सुरेश बजाज, राकेश सूद सहित कांग्रेस के सैंकडों कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

केजरीवाल शर्म करो बिजली के दाम कम करो: इस मौके पर संजय सहगल ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को ठगने में कोई कसर नहीं छोडती है।

पहले तो केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का गला प्यास से सुखाया और उससे भी केजरीवाल का मन न भरा तो बिजली के दामों में बढ़ोतरी करके गर्मी से मार देना चाहते है।

तो वहीं सुनील मनराल ने कहा कि केजरीवाल सरकार देश की सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी पार्टी है और केजरीवाल भ्रष्टाचरियों के आका है जिन्हे बस ठगना ही आता है, लेकिन केजरीवाल को दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता कांग्रेस को चुनकर आप को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button