अपनी ही यूनिवर्सिटी और विद्यार्थियों पर हमले कर रही है सरकार : कन्हैया

बेगूसराय । एएनएन (Action News Network)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया मामले को लेकर जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर हमला किया है। कन्हैया ने वर्तमान सरकार पर सत्ता में आने के बाद नागरिकों के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों पर हमला करने का भी आरोप लगाया है। कन्हैया ने शनिवार की दोपहर ट्वीट कर कहा है कि यह सरकार जब से सत्ता में आई है, इसने अपने ही नागरिकों के खिलाफ़ एक जंग छेड़ रखी है। सरकार से सवाल को देशद्रोह और विरोध को आतंकी गतिविधि मान लिया गया है। जब दुनियां कोरोना से लड़ रही है तब भी सरकार अपनी ही युनिवर्सिटी और विद्यार्थियों पर हमले कर रही है, शर्मनाक।'
बता दें कि में जेएनयू मामले के बाद चर्चित हुए वहां के छात्रसंघ अध्यक्ष बेगूसराय के बीहट निवासी कन्हैया कुमार केंद्र सरकार पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बेगूसराय के अलावे देश के विभिन्न राज्यों में घूम कर छात्र, किसान, मजदूर, गरीब के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को लगातार घेर रहे हैं। वहीं, लॉकडाउन के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से कन्हैया का हमला लगातार जारी है। देशद्रोह के मामले को लेकर दो दिन पहले भी कन्हैया ने सरकार पर हमला किया था। कन्हैया ने कहा था कि जब सरकार को यही नहीं मालूम है कि किस राज्य के कितने मजदूर कहां काम करते हैं तो फिर उनके कल्याण के लिए की गई घोषणा की हकीकत क्या होने वाली है, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। सरकार से सिर्फ इतना भर पूछ लें कि देश में मजदूरों की संख्या क्या है? तो भी आपको देशद्रोही कहा जा सकता है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT