Select Page

निगम चुनाव में भी चलेगा केजरीवाल का जादू: नेहा अग्रवाल

निगम चुनाव में भी चलेगा केजरीवाल का जादू: नेहा अग्रवाल

प्रचार अभियान में जुटीं नेहा अग्रवाल, क्षेत्रवासियों ने दिया नेहा को जीत का आशीर्वाद

नई दिल्ली/ टीम एक्शन इंडिया
धीरपुर वॉर्ड से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नेहा अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क अभियान को धार देते हुए पदयात्राओं को और तेज कर दिया है। पदयात्रा के दौरान वार्ड के प्रबुद्ध समाजसेवियों संग मीटिंग कर वोट की अपील कर रही हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा रही हैं।

हर बढ़ते दिन के साथ आप कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्रवासियों का भारी जनसमूह नेहा अग्रवाल के साथ चल रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो कोई जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निगम चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि निगम चुनाव में केजरीवाल का जादू चलेगा और दिल्ली की जनता सेवा का मौका जरूर देगी।
नेहा ने किया जनसंर्पक, लोगों ने किया भव्य स्वागत: नेहा अग्रवाल ने पदयात्रा निकाल लोगों से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी की 10 गारंटियों को विस्तारपूर्वक रखा। धीरपुर वॉर्ड की जनता ने वार्ड में आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया है। अब बीजेपी की कोई भी तिकड़म नहीं काम आएगी।

पदयात्रा में लोगों को आप की नीतियों से कराया अवगत: नेहा अग्रवाल ने पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों से जहां लोगों को अवगत कराया वहीं, विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। नेहा अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर एक नेता और कार्यकर्ता ईमानदारी से दिल्ली की जनता की सेवा कर रहा है। यही कारण है कि आज दिल्ली की जनता आप के कार्यकर्ताओं और विधायकों को सम्मान दे रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं जिसकी आज हर जगह चर्चा हो रही है।

सीएम केजरीवाल की गारंटी, जो टूटती नहीं: नेहा अग्रवाल ने पदयात्रा के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करते हैं और पार्टी ने 10 गारंटी की घोषणा की है, जिस पर चुनाव जीतते ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

बीजेपी-कांग्रेस रही निशाने पर: नेहा अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी-कांग्रेस में नूराकुश्ती का खेल जारी है। दोनों ने दिल्ली का बेड़ागर्क कर दिया है। दिल्ली में हर जगह गंदगी, कूड़े का अंबार लगा देख रहे हैं जो बीजेपी की देन है। यही उपलब्धि है बीजेपी के 15 वर्षों की। आपको बता दें कि नेहा अग्रवाल साफ छवि की ईमानदार नेत्रीं हैं जो हर किसी की मदद के लिए तैयार रहती हैं।

Advertisement

Advertisement