हरियाणा

केजरीवाल की सच्चाई और ईमानदारी ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को हराया

टीम एक्शन इंडिया
पूंडरी/कैथल: आम आदमी पार्टी पंजाब के शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को पूंडरी विधानसभा में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, विधायक महेंद्र गोयल, स्वामी कृष्णानंद, राकेश खानपुर, गेहल सिंह संधू, सतबीर गोयत, सुमित हिंदुस्तानी, विशाल खुब्बड़, सोनिया शर्मा और गुरतेज सिंह मौजूद रहे।
बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने कहा कि 2011 में जब मैं पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई कर रहा था तो आप लोगों की तरह हम भी परेशान थे।

कि देश का आजाद हुए इतने साल हो गए, हमारे शहीदों ने हमारे लिए कुर्बानियां दी। लेकिन प्रदेश बदल नहीं रहा था। कोई भी ऐसी पार्टी नहीं थी जो शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करती थी। सिर्फ जाति और धर्म की बात होती थी। 2011 में जब आंदोलन शुरू हुआ तो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह से मुलाकात हुई। जब पार्टी बनी तो पंजाब में लोग मजाक उड़ाते थे। जब दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो 70 में से 28 सीट जीतकर 49 दिन के लिए सरकार बनाई जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में 2017 में पहली बार चुनाव लड़ा तो 20 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बने। उसके बाद 2022 में पंजाब में 117 में से 92 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। हरियाणा में जितनी विधानसभा सीटें हैं पंजाब में उससे भी दो सीटें ज्यादा जीती और अब चार बाई पोल हरियाणा के साथी होंगे वो भी हम जीत रहे हैं फिर 96 नंबर हो जाएगा। जब 2022 में चुनाव हुआ तो आम आदमी पार्टी के नौजवानों ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, हरजिंद्र कौर पट्ठल, कैप्टन अमरिंद्र सिंह और चरणजीत चन्नी को हराया। ये ताकत अरविंद केजरीवाल की सच्चाई की है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में 90% घरों का बिजली बिल जीरो आता है। एक बुजुर्ग ने मुझसे कहा कि मुफ्त बिजली से लोगों के हजारों रुपए बच रहे हैं। मुफ्त बिजली पर वो लोग सवाल उठाते हैं जो दो नंबर के काम करते हैं जिन्हें पता ही नहीं कि गरीबी क्या होती है। जब मैंने शिक्षा मंत्री का पद संभाला तो 30 हजार स्कूलों में से 8 हजार स्कूलों में चाहरदीवारी नहीं थी।
आज टोटल मिलाकर बात करें तो हमने पंजाब के सरकारी स्कूलों की 1300 किलोमीटर लंबी चाहरदीवारी बनाई है। पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य है जिसका हर स्कूल वाईफाई है।

उन्होंने कहा कि जितने भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं उनके सिक्योरिटी गार्ड, सफाई सेवक और जैसे प्राइवेट स्कूलों में पीले रंग की बसें चलती हैं वैसे पंजाब में 300 सरकारी स्कूलों में पीले रंग की सरकारी स्कूल बस है, किसी से एक रुपए नहीं लेते। पंजाब में 117 स्कूल आॅफ ऐमिनेंस बनाए हैं, जिनमें 100% एडमिशन हुए हैं और मुझे रोज बच्चों के दाखिले के लिए 10-12 सिफारिशें आती हैं। आम आदमी पार्टी ने अमृतसर में एक स्कूल बनाया है जिसका उद्घाटन पिछले साल सितंबर में हुआ था। मैं दावा करता हूं कि उससे अच्छा स्कूल पूरे भारत में नहीं होगा। पंजाब के सरकारी स्कूलों में स्वीमिंग पुल बनाए जा रहे हैं और अगले छह महीने में 10 जिलों में शूटिंग रेंज बना रहे हैं। यदि हरियाणा को कोई भी व्यक्ति पंजाब के सरकारी स्कूल देखना चाहे तो वो आमंत्रित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button