केशकाल नगर में दो सरकारी कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टी से नगर व सरकारी दफ्तर में हड़कंप

कोंडागांव । Action India News
कोंडागांव जिला अंतर्गत केशकाल नगर पंचायत में प्रथम बार एक दिन में दो मरीज मिलने की पुष्टि बीएमओ डाॅ डी के बिसेन ने कर दी है। डाॅ. बिसेन खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल ने को पुष्टि करते हुये जानकारी दी है, कि केशकाल में निवासरत 2 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
जिसमें प्रमुख रूप से शासकीय अस्पताल में नर्स पद पर पदस्थ है। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर डाॅ. बिसेन एक महत्वपूर्ण बैठक कर सभी स्टाॅफ को सुरक्षा के मद्देनजर सभी का सैपल लिया गया। साथ ही सभी को संक्रमण से रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति वनमंडल कार्यालय केशकाल में कम्प्यूटर आपरेटर की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आने पर उसकी जानकारी डीएफओ को दी है।
डीएफओ कार्यालय केशकाल में एक स्टाॅफ के कोरोना पाजिटिव आने के जानकारी मिलने के बाद बाकी सभी विभागीय अधिकारी- कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य बुलाकर सैंपल लिया जा रहा है। केशकाल नगर मे रहने वाले दो विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की कोरोना रिर्पोर्ट प्रथम बार पाॅजिटिव आने पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियोंं के साथ केशकाल नगर वासियों में भी भय का माहौल है।
उल्लेखनीय है, कि कोरोना को लेकर केशकाल में स्थानीय प्रशासन बैठक कर जन सूरक्षा व महामारी की रोकथाम हेतु जन मानस को जागरूक करने निरंतर प्रयासरत है ,लेकिन केशकाल नगर में कुछ लोग महामारी संक्रमण फैलने की कोई चिन्ता न करते हुये, शासन व प्रशासन की आदेश व निर्देशों का अवहेलना कर लापरवाही पूवक बिना मास्क लगाये, अनावश्यक रूप से घुमते फिरते नजर आ रहे है।