
खंडेलवाल ने जनता चौपाल लगाकर सुनींलोगोंकी समस्याएं
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: चांदनी चौक लोकसभा सीट से जीत हांसिल करने के बाद से ही भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल अपने लोकसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क बनाए रखने के लिए निरंतर जनसंपर्क कर रहे है। इसी के साथ ही चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है। इसी कडी में मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र स्थित कमला नगर में जनता चौपाल का आयोजन किया गया।
जहां भाजपा कार्यकर्ताओंं और क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रवीण खंडेलवाल के साथ नगर निगम, डीडीए, लोक निर्माण विभाग व दिल्ली जल बोर्ड के आला-अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस बीच खंडेलवाल ने लोगों के साथ बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा लोगों की समस्या से संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को जल्द समस्या निदान के लिए निर्देशित किया गया।
चौपाल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ को लेकर विकास कार्य कर रही है। देश और प्रदेश में लगातार नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जमकर सराहना की।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कई बडे पदाधिकारियों सहित चांदनी चौक से जिलाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, लोकसभा संयोजक अशोक गोयल देवराह, जिला महांमत्री राजा खारी, प्रवीण जैन, कुलदीप चौधरी, जिला चांदनी चौक पूर्वांचल मोर्चा प्रभारी हरीश असडी, निगम पार्षद विकेश सेठी, पार्षद रेनू अग्रवाल, निगम पार्षद सुशील जोंटी, मंडल अध्यक्ष बदलूराम कनौजिया, जोगी राम जैन, सुमन गुप्ता, मधु गुप्ता मौजूद रहे।




