अब कोलकाता पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत

कोलकाता । एएनएन (Action News Network)
जानलेवा महामारी कोरोना की वजह से अब कोलकाता पुलिस के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की आयु 47 साल थी और वह शेक्सपियर सरणी थाने के कॉन्स्टेबल थे। हालांकि उनकी पोस्टिंग डीसी साउथ ट्रैफिक गार्ड में थी। शनिवार रात कोलकाता मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हुई है। लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि वह मूल रूप से सिलीगुड़ी के फांसीदेवा का रहने वाला था। गत 24 मई को उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद गत 28 मई को बस से घर गए थे। उसके बाद एक जून को वापस लौट आए थे और ड्यूटी पर लग गए थे।
उसी दिन उनकी तबीयत खराब लग रही थी, जिसकी वजह से उनके नमूने को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेज दिया गया। तीन जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें कोविड-19 समर्पित कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ग्रीन बिल्डिंग में भर्ती कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और शनिवार रात मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि कोलकाता पुलिस में भी लगातार तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। अभी तक तीन बार पुलिसकर्मी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, जिसमें लगातार बढ़ते संक्रमण के बावजूद अधिकारियों पर सैनेटाइजेशन और बचाव के लिए अन्य व्यवस्थाएं नहीं करने का आरोप लगाया है। अभी कुछ दिन पहले ही गरफा थाने में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT