शहीद अमित की पार्थिव देह पर सीएम ने पुष्प चक्र चढ़ा दी श्रद्धांजलि

पौड़ी। एएनएन (Action News Network)
कुपवाड़ा में आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए पौड़ी के लाल अमित अण्थवाल के पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को पुष्प चक्र चढ़ा कर शीश नवाते हुए श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों के साथ है। प्रदेश के दो सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान किया है। शहीद की पार्थिव देह को सेना के हेलीकाप्टर से रांसी स्टेडियम लाया गया था। श्रद्धांजलि और सलामी के बाद पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से शहीद के गांव ले जाया गया।जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार को आंतकियों से मुठभेड़ के दौरान पौड़ी के कल्जीखाल विकासखंड स्थित कोला गांव का अमित अण्थवाल शहीद हो गए थे। अमित 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। पिछले वर्ष जुलाई में अमित की सगाई हुई थी। इसी वर्ष अक्टूबर में अमित की शादी होनी थी।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अमित का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से रांसी स्टेडियम पहुंचा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत इससे पूर्व ही यहां पहुंच चुके थे। स्टेडियम में शहीद अमित के पार्थिव शरीर को पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, गढ़वाल सासंद तीरथ सिंह रावत, राज्यमंत्री राजेंद्र अण्थवाल, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एएसपी पीके राय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करना जीवन का सबसे बड़ा त्याग है। उत्तराखंड के दो और जवान देश के काम आए हैं। ये हमारे लिए गर्व का क्षण है। इस दुख की घड़ी में सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। गढ़वाल सांसद ने तीरथ सिंह रावत ने कहा इस घड़ी में हम शहीद के परिवार के साथ हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, सीओ वंदना वर्मा, एसडीएम मनीष कुमार और सीओ संचार अनूप काला आदि मौजूद थे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT