दिल्ली

आदर्श नगर स्टेशन तक पहुंचने में सुविधाओं का अभाव: शर्मा

टीम एक्शन इंडिया
समाजसेवी विनय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श नगर व शालीमार बाग के बीचो-बीच स्थित भारतीय रेल का एक स्टेशन हैं, जिसका नाम आदर्श नगर रेलवे स्टेशन हैं। प्रतिदिन ही यहाँ यात्री गाड़ियों का आवागमन होता रहता हैं।

दैनिक यात्रियों में सरकारी कर्मचारी व आजादपुर मंडी में सब्जी क्रेता व विक्रेताओं का आवागमन होता रहता हैं। इस स्टेशन पर सुविधाओ का बेहद अकाल हैं, यहाँ तक आने-जाने का रास्ता तक नहीं हैं। ई रिक्शा, स्कूटर, बाइक या अन्य वाहन द्वारा स्टेशन पर बड़ी ही मस्कत के बाद पहुंच सकते है।

आदर्श नगर की ओर से पहुँचने के लिए आजादपुर मंडी के बीच से होकर जाना पड़ता हैं। इस रास्ते से मंडी की भीड़भाड़, ट्रक व जाम से कई बार ट्रेन छूट जाती हैं और बारिश के मौसम में तो यहाँ पहुँचने में कई समस्याओं से जूझना पड़ता हैं।

विनय शर्मा ने आगे बताया कि स्टेशन पहुँचने का दूसरा रास्ता शालीमार बाग की ओर से हैं, यहाँ से भी स्लम के बीच में से होकर गुजरना पड़ता हैं, यहाँ भी कबाड़ का ढ़ेर लगा रहता हैं और सड़क भी टूटी हुई रहती हैं। विनय शर्मा ने आगे कहा कि रेलवे अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों को इस समस्या की ओर संज्ञान लेना चाहिए। यह आदर्श नगर स्टेशन कहीं से भी आदर्श लगता नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button