हरियाणा

लखविंदर वडाली को प्राइड आॅफ इंडिया अवार्ड से किया सम्मानित

टीम एक्शन इंडिया
राजमकुार प्रिंस
करनाल। एंटी करप्शन फाउंडेशन आॅफ इंडिया द्वारा देश के विख्यात सूफी गायक लखविंदर वडाली को प्राइड आॅफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के नैशनल सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा ने लखविंदर वडाली का करनाल पहुँचने पर बुके देकर एंव शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने लखविंदर वडाली को सूफियाना संगीत के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने पर प्राइड आॅफ इंडिया अवार्ड से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन आॅफ इंडिया द्वारा देश की महान प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। उसी कड़ी में लखविंदर वडाली को प्राइड आॅफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की फाउंडेशन द्वारा सम्मानित महान प्रतिभाएं देशभर में करप्शन फ्री इंडिया अभियान का प्रचार प्रसार करते है। उन्होंने कहा कि लखविंदर वडाली एक भारतीय संगीतकार और गायक हैं, जो भारत के पंजाब के संगीतकारों के परिवार से हैं।

उनके दादा ठाकुर दास वडाली एक प्रसिद्ध गायक थे और उनके पिता और चाचा ने वडाली भाइयों की एक सूफी कव्वाली जोड़ी बनाई थी। लखविंदर ने अपने पिता पूरन चंद वडाली से शास्त्रीय संगीत में व्यापक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके गीतों में संगीत में शास्त्रीय और वर्तमान रुझान का मिश्रण है। उनके प्रदर्शनों की सूची में सूफी संतों, रोमांटिक, लोक संख्या, गजल, भजन और भांगड़ा की प्रस्तुतियाँ शामिल हैं। अलाप और तान उनके संगीत के महत्वपूर्ण पहलू हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button