दिल्ली

हेल्थ चेकअप कैम्प करके मनाई गई स्वर्गीय मूलचंद प्रधान की 8वीं पुण्यतिथि

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: प्रधान मूलचंद जी की 8वीं पुण्यतिथि पर हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों ने श्रद्धेय प्रधान मूलचंद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही हेल्थ कैंप में भी हिस्सा लिया। जहां क्षेत्र के विभिन्न लोगों को वरिष्ठ डॉक्टरों के पैनल ने परामर्श दिया।

श्रद्धेय प्रधान मूलचंद जी की मनाई गई 8वीं पुण्यतिथि: प्रधान मूलचंद जी की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस श्रद्धांजलि सभा की खास बात यह रही कि यहां हर कोई समाज के इस खास व्यक्ति को श्रद्धासुमन देने के लिए दौड़ा चला आया।

कुछ ऐसे व्यक्त्तिव के मालिक थे प्रधान मूलचंद जी: प्रधान मूलचंद जी समाजसेवी व्यक्ति थे, जिनके द्वार से आजतक कोई खाली नहीं गया। सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते थे। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए वो सदैव आगे रहते थे। प्रधान मूलचंद जी समय-समय पर अपने अनुभव से लोगों का जहां मार्गदर्शन करते थे, वहीं क्षेत्र की राजनीति पर भी उनकी अच्छी-खासी पकड़ थी। यहीं कारण है कि हर दल के नेता उनके साथ खड़े रहते थे।

धाकड़ व्यक्तित्व के मालिक थे प्रधान मूलचंद जी: प्रधान मूलचंद जी धाकड़ व्यक्तित्व के मालिक थे। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि वे खुद में एक संस्था थे। यहीं कारण था कि उनके सामाजिक कार्यों की आज भी चर्चा होती है और नेकदिल इंसान की कमी महसूस होती है।
मूलचंद परिवार प्रतिवर्ष करता है उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित: श्रद्धेय प्रधान मूलचंद जी का पूरा परिवार आज प्रधानजी के नक्शेकदम पर चल रहा और समय-समय पर समाज के उत्थान, सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने के लिए कार्य करता रहता है। श्रद्धेय प्रधान मूलचंद जी के सुपुत्र अरविंद मूलचंद का कहना है कि पिताजी ने जो संस्कार हमें दिए और उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का पूरा परिवार कोशिश कर रहा।

आपको बता दें कि प्रधान मूलचंद जी की पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा हर साल समाज को समर्पित एक नेक कार्य किया जाता है। कभी डिस्पेंसरी का उद्घाटन तो कभी गरीबों की मदद करना, तो वहीं प्रधान मूलचंद जी की 8वीं पुण्यतिथि पर इस साल भी समाज को समर्पित एक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसका भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया और वरिष्ठ डॉक्टरों के पैनल ने लोगों को उचित परामर्श दिया।
इन लोगों की रही उपस्थिति: इस मौके पर पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, दिल्ली नगर निगम में सदन नेता मुकेश गोयल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, पूर्व विधायक जय प्रकाश यादव, पूर्व निगम पार्षद नीलम बुद्धिराजा, मजलिस पार्क वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष दीक्षित, पार्षद गुलाब सिंह राठौड़, सुरेंद्र बुद्धिराजा, पूर्व जिलाध्यक्ष रोशन कंसल, राकेश जुनेजा, सुरेंद्र त्यागी, महंत अनिल शर्मा, पूर्व प्रत्याशी अनुराग गर्ग, रवि वधवा सहित भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button