डायन बिसाही के आरोप में अधेड़ की हत्या

लातेहार । एएनएन (Action News Network)
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के सोहदाग गांव निवासी जसराज टाना भगत (65) की हत्या डायन बिसाही के आरोप में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी गई। जानकारी के अनुसार गांव के शीतलाल टाना भगत, सुनील टाना भगत, श्याम ताना भगत समेत अन्य ग्रामीणों के द्वारा जसराज पर पिछले कई दिनों से ओझा गुनी का आरोप लगाया जा रहा था। इस मामले को लेकर कई बार गांव में पंचायती बैठी थी। इसके बावजूद मामला नहीं सुलझा। बुधवार को शीतलाल उरांव समेत गांव के आठ-दस लोग जसराज टाना भगत को पकड़कर गांव के अखरा में ले गए और उनकी लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे जसराज की मौत हो गई।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर गांव के सुनील टाना भगत और श्याम टाना भगत को गिरफ्तार भी कर लिया है। डीएसपी वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि अधेड़ की हत्या ओझा गुनी के आरोप में की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT