दिल्ली

‘हरियाणा की नई राजधानी बनाने को लेकर पीएम को लिखा पत्र’

टीम एक्शन इंडिया
चण्डीगढ़ : हरियाणा बनाओ अभियान ने सांसदों धर्मवीर सिंह और जय प्रकाश को हरियाणा के लिए नई राजधानी और पृथक उच्च न्यायालय के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। उक्त जानकारी देते हुए रणधीर सिंह बधरान एडवोकेट, संयोजक, हरियाणा बनाओ अभियान, जो पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भी रहे हैं, ने बताया कि इस पर सांसद धर्मबीर सिंह ने ये ज्ञापन प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री तक अपने माध्यम द्वारा भिजवा दिया जबकि सांसद जयप्रकाश ने भी कहा कि यह मुद्दा हरियाणा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वह इस मुद्दे पर उच्च स्तर पर चर्चा करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में एमएस चोपड़ा, पूर्व उप सचिव, भारत सरकार, शीशपाल लालर, सोमवीर देसवाल, सुरेंद्र देसवाल, सर्वोच्च न्यायालय के वकील, लाभ सिंह नारा, पूर्व सदस्य जिला परिषद, रविकांत एडवोकेट, यशपाल राणा, एडवोकेट, सह संयोजक राकेश कतलरी, मास्टर ईश्वर सिंह, ईश्वर सिंह दूहन, वीरेंद्र कलसोरा, बलिंदर मंधान और कई अन्य भी शामिल थे।
रणधीर सिंह बधरान ने बताया कि हरियाणा के लाखों लोग इस मुद्दे का समर्थन कर रहे हैं और हरियाणा विधानसभा के आगामी चुनाव में यह मुद्दा मुख्य सार्वजनिक मुद्दा होगा और जल्द ही एक बड़ी आमसभा आयोजित कर सभी राजनीतिक दलों पर नयी राजधानी और अलग उच्च न्यायालय के निर्माण के लिए जन दबाव बनाया जाएगा और उन उम्मीदवारों को सबक सिखाने के लिए एक जन शक्ति तैयार की जाएगी जो इस मुद्दे का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button