अन्य राज्यबिहार

झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

रांची
झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ''दिन के तापमान में गिरावट अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है। इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है, क्योंकि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा।'' उन्होंने कहा कि शाम से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। खराब मौसम की वजह से रांची के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button