त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम से आक्रोश, वाहवाही के चक्कर में विश्वविद्यालय ने कर दी गलती : विद्यार्थी परिषद

बेगूसराय । एएनएन (Action News Network)
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर प्रथम (एमए) सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में व्याप्त विसंगतियों से छात्रों में काफी आक्रोश है। सैकड़ों छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। इन मुद्दों को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय ईकाई तथा जीडी कॉलेज छात्रसंघ के द्वारा काली पट्टी बांधकर प्रतिरोध सह धरना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जी.डी. कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय और सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ढिंढोरा पीट रही है।
जबकि विगत दिनों के परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालयी शिक्षा व्यवस्था के कमजोरियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। जी.डी. कॉलेज के कुछ शिक्षकों द्वारा नियम और नैतिकता को ताक पर रखते हुए इंटरनल मार्क्स में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है। अधिकांश शिक्षक नियमित वर्ग लेकर कॉलेज के माहौल को अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कुछ शिक्षकों को पसंद नहीं आ रहा है। मौके पर मौजूद पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि कुछ छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में इतनी घटिया स्तर की गड़बड़ी की गई है कि वह त्रुटि बच्चे के द्वारा भी नहीं की जा सकती है। विश्वविद्यालय जल्दबाजी में परीक्षा परिणाम घोषित कर वाहवाही लूटना चाह रही है, इसलिए बड़े स्तर पर गलती हो रही है।
विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख विजेंद्र कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि रसायन शास्त्र विभाग के करीब 30 छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। शिक्षकों का यह कदम छात्र और शिक्षा विरोधी होने के साथ कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। कॉलेज प्रशासन दावा करती है कि 75 प्रतिशत उपस्थिति के बाद ही छात्र-छात्रा फॉर्म भरते हैं। इतनी उपस्थिति के बावजूद क्लास करने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम इतना घटिया आना सिस्टम पर प्रश्न खड़ा करता है। यह गैर जिम्मेदाराना कार्य नियमित वर्ग करने वाले छात्र-छात्राओं को हतोत्साहित करने वाला है। मौके पर आदित्य राज, विवेक, राहुल, आजाद, अभिषेक, सोनू एवं विक्रांत समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT