हरियाणा

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से कुरुक्षेत्र में खिला कमल: सीएम नायब सैनी

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने भारी संख्या में मौजूद कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए कही।

इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर व शक्ति का प्रतीक तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बंता राम वाल्मिकि ने अपने साथियों के साथ भगवान वाल्मिकि का चित्र भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकतार्ओं को बधाई देते हुए व उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत के बलबूते पर कुरुक्षेत्र लोकसभा में कमल का फूल खिला है, जिसके लिए व उन्हें सलाम करते है, दिल से धन्यवाद करते है और हाथ जोडकर राम-राम करते है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में साढे 9 वर्षो में डबल इंजन सरकार ने जबरदस्त काम किए है। योजनाबद्घ तरीके से आमजन के हितों को सुरक्षित करते हुए उन्हें मजबूत करने का काम किया है। आज प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से ज्यादा वोट हासिल किए है। पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर लोगों के बीच यह भ्रम फैलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते है तो सविधान और आरक्षण को समाप्त कर देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button