हरियाणा

हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलेगा : योगेन्द्र राणा

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। असंध से भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र राणा ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत गांव रत्तक, ठरवा माजरा की पाल चौपाल, पक्का खेड़ा की पाल चौपाल, गांव बालराजपुतान, गांव बांसा की गडरिया समाज चौपाल, असंध के वार्ड.3 एवं असंध में निरंकारी पैट्रोल पम्प के पास चुनाव प्रचार किया और लोगों से अधिक से अधिक भाजपा के लिए मतदान करने की अपील की।

योगेन्द्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। जब से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से समूचे देश एवं हरियाणा प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से प्रभावित होकर आज हर वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है। जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एक ढकोसला है, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इस बार भी प्रदेश की जनता एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। आज हरियाणा प्रदेश में भाजपा की एकतरफा लहर चल रही है।

भाजपा का प्रत्येक प्रत्याशी रिकार्डतोड मतों से जीत दर्ज करेगा और हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलेगा। भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र राणा ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि वह आने वाले 5 अक्तूबर को कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर उन्हें विधानसभा चंडीगढ भेजें, ताकि असंध हलके के विकास में और तेजी लाई जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button