
पानीपत ग्रामीण हलके में महा ऋषि कश्यप जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई
पानीपत, (कमाल हुसैन)
पानीपत ग्रामीण हलके के गांव गढ़ सरनाई गांव कावड़ी व कश्यप कॉलोनी में महा ऋषि कश्यप जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि भाई विजय जैन रहे। इस अवसर पर उन्होंने महा ऋषि कश्यप की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और आयोजकों ने भाई विजय जैन का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर के भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि महाऋषि कश्यप इस सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के अवतार थे और एक वैदिक ऋषि थे इनकी गणना सप्तर्षियों में की जाती है हिंदू मान्यताओं के अनुसार इनके वंशज भगवान विष्णु थे भागवत पुराणों में और माकंर्डेय पुराणों में ऋषि कश्यप की 13 पत्नियां थी,और मत्स्य पुराण के अनुसार उन की 9 पत्नियां थी।
जैन ने कहा है कि देवता दैत्य दानव यक्ष नाग इन सभी जीवो की उत्पत्ति महर्षि कश्यप से हुई जैन ने कहा है। कि एक बार भगवान परशुराम ने सारी पृथ्वी पर विजय प्राप्त करके सारा राज पाठ महऋषि कश्यप को सौंप दिया उन्होंने कहा है कि द्वापर युग में कश्यप प्रजापति श्री भगवान विष्णु व कृष्ण के अवतार में उनके पिता वासुदेव थे जैन ने कहा है कि महर्षि कश्यप नए अपने तपोबल से मानव जाति के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किये। इस अवसर पर संजय कश्यप, रिंकू कश्यप, नरेश कश्यप, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र बाल्मीकि, पाला मेंबर ,राजवीर सिंह, शेर सिंह, प्रीतम सिंह कश्यप ,कृष्ण ठाकुर ,पूर्व सरपंच भीम सिंह, राकेश कश्यप ,गणेश, सिकंदरपुर के सरपंच सतपाल ,बारू राम कश्यप ,ब्लॉक समिति मेंबर वीनू शर्मा, एडवोकेट रमेश मौर्या ,राजकुमार शर्मा ,सतपाल राणा ,बलदेव अरोड़ा हनुमान ,जयप्रकाश त्यागी आदि लोग उपस्थित थे।