अन्य राज्यपंजाब

DIG भुल्लर केस में बड़ा एक्शन: शहर के बड़े कारोबारी को CBI नोटिस, कई अफसरों पर गिरी नजर

चंडीगढ़ 
सी.बी.आई. ने निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर की बेनामी संपत्तियों की जानकारी हासिल करने के लिए पटियाला के प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह को समन जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है। आय से अधिक संपत्ति मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर ने निलंबित डी.आई.जी. भुल्लर का पैसा निवेश किया है।

सूत्रों की मानें तो मामले की जांच में शामिल होने के बाद सी.बी.आई. प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर को गिरफ्तार कर सकती है। सी.बी.आई. ने 3 नवंबर को भूपिंदर से पूछताछ के बाद उसके दफ्तर और घर पर छापेमारी की थी, जहां से संपत्ति के दस्तावेज और विदेशी सामान भी मिला था। सी.बी.आई. को पता चला था कि भूपिंदर ने आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों के करोड़ों रुपये की संपत्तियां निवेश की हैं। भुल्लर की रिमांड खत्म होने के बाद सी.बी.आई. जल्द ही आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों को समन जारी कर उन्हें भी जांच में शामिल करेगी।

भुल्लर को आज सी.बी.आई. कोर्ट में पेश किया जाएगा
आय से अधिक संपत्ति मामले में 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद, सी.बी.आई. निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, सी.बी.आई. एक बार फिर भुल्लर का रिमांड मांग सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button