टायर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान

भीलवाड़ा । एएनएन (Action News Network)
भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर स्थित टायर फैक्टरी में शनिवार मध्यरात्रि में अचानक लगी आग से वहां रखे टायर व उपकरण राख हो गए। आग इतनी जबरदस्त थी कि रविवार सुबह तक उसे बुझाने के लिए प्रयास जारी रहे। हालांकि इस आग से किसी भी प्रकार के जनहानि की कोई सूचना नहीं है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने अलसुबह मौका निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन करने को कहा है। प्रारंभिक आंकलन में नुकसान लाखों में बताया जा रहा है लेकिन फैक्टरी में रखे सामानों को देखते हुए अनुमान के एक करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार जहाजपुर में शाहपुरा रोड पर स्वस्तिधाम के पास स्थित लोहिया टायर फैक्टरी में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की सूचना रात्रि में गश्त कर रही पुलिस टीम को लगी। इस फैक्टरी के पास स्थित स्वस्तिधाम में संचालित कोरोना संस्थागत एकांतवास के कार्मिकों ने भी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद फैक्टरी मालिक आलोक लोहिया भी पहुंच गये पर तब तक टायरों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जहाजपुर नगर पालिका के साथ देवली नगर पालिका की दमकलों को बुलाया गया तथा स्थानीय टैंकरों से भी आग बुझाने का उपक्रम प्रांरभ किया, जो करीब पांच घंटे तक चला। फिलहाल लोगों के सहयोग आग पर काबू पाया जा चुका है। आग से लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना है। बताया गया है कि वहां काफी तादाद में टायरों का स्टाॅक पड़ा था, जिससे आग जोरदार तरीके से फैलती गई।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT