संकट की घड़ी में मजदूरों के साथ खड़ी है बंगाल सरकार : ममता

कोलकाता । एएनएन (Action News Network)
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार श्रमिक वर्ग के हित के लिए खड़ी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर लिखा है, "आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है। इस मौके पर मैं दुनिया भर के सभी श्रमिकों और उनके परिजनों को विनम्र शुभकामनाएं दे रही हूं। कोोरोना महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन श्रमिकों के लिए सबसे अधिक मुश्किल भरा समय है। इस मौके पर हमें अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। लॉकडाउन के दौरान मजदूर वर्ग को मजबूती प्रदान करने के लिए बंगाल सरकार ने दो नई परियोजनाओं की घोषणा की है। प्रवासी मजदूरों के लिए "स्नेह स्पर्श" और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए "प्रचेष्टा" नाम से योजनाएं चलाई जा रही हैं।" हर साल एक मई को दुनिया भर में " अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस", श्रम दिवस मनाया जाता है। भारत में इसे सबसे पहले 1 मई 1923 को मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य मजदूरों को सम्मान और हक दिलाना है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT