मुलायम सिंह यादव को ममता ने दी जन्म दिन की शुभकामनाएं

कोलकाता। एएनएन (Action News Network)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मुखयमंत्री ममता बनर्जी ने जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है। इस मौके पर मैं उन्हें शुभकामनाएं दे रही हूं।
https://twitter.com/MamataOfficial/status/1197735191982166016
मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के ऐसे नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश और देश की सियासत में एक बड़ी पहचान बनाई। उनका जन्म 22 नवम्बर, 1939 को इटावा जिले के छोटे से गांव सैफई में हुआ था।
उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी। इस पार्टी ने प्रदेश में चार बार सरकार बनाई है। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के रक्षा मंत्री के रूप में सेवा दी। चौथी बार 2012 में उनके पुत्र अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी।