मानव उत्थान सेवा समिति ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

फिरोजाबाद । एएनएन (Action News Network)
देश में घोषित लॉकडाउन के दौरान सुहागनगरी में मानव उत्थान सेवा समिति जरूरतमंदों की मददगार बनी हुई है। समिति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कर रही है। इसके साथ ही समिति द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया जा रहा है। मंगलवार को निगम के सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। सुहागनगरी में मानव उत्थान सेवा समिति के प्रणेता सदगुरू देव सतपाल महाराज की प्रेरणा से हंस परिवार द्वारा श्री हंस सत्संग मंदिर प्रभारी सुधा बाई एवं नीलगंगा बाई के साथ मदालसा बाई के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट कुबर पंकज सिंह को मास्क और टोपी देने का साथ ही आध्यात्मिक पुस्तके देकर उनका सम्मान किया गया।
इसके साथ ही कोरोना योद्धाओं की मुख्य भूमिका में कार्य करने वाले नगर निगम फिरोजाबाद के सफाई कर्मचारियों का श्री हंस सत्संग मंदिर पर मास्क पहनाकर और टोपी लगाकर पीत दुपट्टा से सम्मान किया गया। शहर के बीच प्रमुख हाईवे नगला भाऊ स्थित मीरा चैराहे से जिला मुख्यालय तक हाईवे पर साफ सफाई करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को मास्क और टोपी लगाकर सम्मानित करने के साथ ही कर्मचारियों को समिति द्वारा एक एक छाता भी प्रदान किया गया।
जिससे वह ऐसी चिलचिलाती धूप में अपना बचाव रखते हुए हाईवे की साफ सफाई कर सकें।
इस दौरान सफाई नायक योगेश सरन ने कहा कि ऐसा सम्मान हमारे कर्मचारियों का पिछले सात वर्षों में कभी किसी के द्वारा नहीं किया गया। हम मानव उत्थान सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों का भी अपने शब्दों से सम्मान करते हैं। इस दौरान मुख्य रुप से प्रभारी चालक हरगोविंद के साथ, मानव सेवादल से मनोज कुमार, उमेश राठौर, विकाश वर्मा, संतोष, पुष्पराज और बहिन सीमा का विशेष सहयोग रहा।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT