हरियाणा

मनोहर लाल के कैबिनेट मंत्री बनने से पानीपत के विकास को लगेंगे पंख

टीम एक्शन इंडिया
पानीपत/कमाल हुसैन
करनाल पानीपत के सांसद मनोहर लाल के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर पानीपत जिला में चारो ओर खुशी की लहर दौड़ गई हैे सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के वीवर्स कॉलोनी कार्यालय और भाजपा जिला कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट का मुह मीठा करवाकर कार्यकतार्ओं ने भी खुशी का इजहार कियो इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा सिद्धांतवादी पार्टी है जिसमें कर्मठ और समर्पित कार्यकतार्ओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता हैे

कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित कियो पहले वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक थे और बाद में वह भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय तौर से जुड़कर भाजपा में अपनी अलग पहचान बनाई जिसके बल पर वह प्रथम प्रयास में ही उन्होंने करनाल से विधायक बन कर हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की सेवा की और अब करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनकर केन्द्रीय मंत्री पद की शपथ ग्रहण कीे मनोहर लाल की कर्मठता, कार्यकुशलता, पारदर्शिता, सुशासन, दूरदर्शिता और लोकप्रियता का ही परिणाम है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार करनाल से लोकसभा का चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से जीत हासिल कर सांसद बनते ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का सौभाग्य इन्हें प्राप्त हुओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button