हरियाणा

हरियाणा के तीन पूर्व विधायकों समेत कई भाजपा-जजपा नेता कांग्रेस में शामिल

टीम एक्शन इंडिया/चंडीगढ़
हरियाणा के तीन पूर्व विधायकों समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा-जजपा नेताओं ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में इन नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक व सोनीपत जेजेपी अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक, मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता बिजेंद्र कादियान उर्फ बिल्लू और पूर्व विधायक व जेजेपी नेता मूलाराम गुर्जर के साथ रिटायर्ड सेशन जज राकेश यादव, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित बंसल, संजीव बुआना (भाजपा प्रत्याशी 2014, जुलाना), डॉ. कपूर सिंह (संयोजक, उत्तरी जोन, एससी सेल, आप), करतार सिंह सैनी (पूर्व मेंम्बर, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) अरविंद शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, हिसार), बलबीर सिंह पहल (प्रदेश उपाध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ, जेजेपी), चरण सिंह (इनेलो जिला प्रधान, यमुनानगर), दिलबाग संडिल (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा), मंजू चौधरी (महिला प्रदेश महासचिव, जेजेपी), भाजपा नेता कमलेश सैनी (पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी, अटेली), अभय सिंह चौधरी (युवा जिला प्रधान, जेजेपी, महेंद्रगढ़), राजकुमार यादव (पूर्व cc समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए।
इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। चौधरी उदयभान ने कहा कि प्रदेश का सियासी मौसम बदल चुका है। कांग्रेस के पक्ष में चल रही हवा अब आंधी का रूप ले चुकी है और चुनाव आने तक यह तूफान में तब्दील हो जाएगी। कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज भाजपा और जजपा में भगदड़ मच चुकी है। प्रदेश की जनता फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और भाजपा के कार्यकर्ता व नेता ही अपनी पार्टी के नेताओं को आइना दिखाने के लिए तैयार हैं। हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार अपने ही बोझ तले दब चुकी है। कांग्रेस का ग्राफ प्रदेश में दिनों दिन बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button