
भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और बीएसपी के कई नेता कांग्रेस पार्टी मेंहुए शामिल
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा, आम आदमी पार्टी और बीएसपी के नेताओं को कांग्रेस का पटकार पहनाकर उनको पार्टी में शामिल किया। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और जन प्रिय नेता राहुल गांधी की जनता के लिए संघर्ष की लड़ाई से प्रेरित होकर अवसरवादी पाटियों के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है।
उन्होंने कहा कि सपने दिखाने और उनकी हकीकत में बड़ा अंतर होता हैं, परंतु कांग्रेस की विचार स्पष्ट है हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते है। हम कांग्रेस को दिल्ली के प्रत्येक बूथ पर मजबूत कर रहे हैं, दिल्ली को कुशासन से मुक्त कराने के लिए दिल्लीवासियों के हक और अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ रहे हैं। इस अवसर पर देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार, चौधरी प्रेम कुमार, इन्द्रजीत सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे।
कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने वालों में मंगोल पुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के वार्ड 50 से पूर्व पार्षद कृष्ण परमाल, वार्ड 51 से पूर्व पार्षद संजय ठाकुर, गौरव शर्मा, प्रकाश महाराज, बीएसपी से सुरेन्द्र जीतू और दीपक वार्ड 50 से, मोहन लाल, जीतू सागर, भाजपा के एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, राजेश जैन नितिन, पारस एडवोकेट, सुमित, के साथ 100 से भी अधिक लोग शामिल थे।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बढ़ती असमंजसता के कारण भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उनके प्रति मोह भंग हो रहा है और लगातार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है। मंगोलपुरी विधानसभा के दो पूर्व निगम पार्षद आने के बाद पार्टी को विधानसभा में अधिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों को मै विश्वास दिलाता हूं कि सभी लोगों को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों पिछड़ों, वंचितों के लिए काम करती है और पिछले कई दिनों से कांग्रेस की विचारधारा और कार्यशैली में भरोसा जताकर लोगों का कांग्रेस के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी है, जिससे कांग्रेस संगठन विधानसभा चुनावों में मजूबती के साथ अपना प्रदर्शन करेगा।