![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2024/07/hemlata-1.jpg)
सांसद योगेंद्र चंदोलिया के साथ मिलकर कई लोगों ने किया वृक्षारोपण
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता को लेकर नांगलोई विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले वार्ड नंबर-48 स्थित सैयद गांव के तिकोना पार्क में जागृति परिवार और सुता फाऊंडेशन के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान पीपल, नीम, अशोक, बरगद जैसे वृहद और आवश्यक वृक्षों का रोपण किया गया।
सांसद सहित कई लोगों ने रोपे पेड-पौधे: कार्यक्रम के दौरान उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया, गुगलानी, मोहन लाल पारिख, ज्ञानचंद धमीजा, सर्वदमन जौहरी, बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष राम सिया शरण, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, विनय रावत, दिल्ली प्रदेश मंत्री नरेश ऐरन, केशव पुरम जिला प्रभारी मनोज शौकीन, योगेंद्र रवि लाकङा, विक्रम गुप्ता, निगम पार्षदा मोनिका गोयल, मंडल अध्यक्ष संदीप ढ़िंगरा, जितेंद्र, गौरव, भीम वर्मा, संगीता चौधरी, किरण शर्मा, सुता फाऊंडेशन से राहुल वोहरा, चित्रा मिश्रा, वर्षा जागृति परिवार से श्रवण यादव, किशन पाल यादव, अमित पूरी, हरप्रीत सिंह टोनी, शोभित खत्री, अनिल गर्ग सहित कई लोगों ने मिलकर पौधे रोपित किए।
इस मौके पर जागृति परिवार के सभी सदस्यों ने संस्था के नाम से और सभी अतिथियों ने एक पेड मां के नाम से लगाया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की पुष्पांजलि: इस दौरान योगेंद्र चंदोलिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके निरीक्षण में क्षेत्र की सभी समस्याओं पर और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा।
जिसमें सभी सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय आरडब्ल्यूए के साथ ताल-मेल बिठाकर नीतियां तय की जाएगी। उन्होंने जनता से पेड-पौधों के रख-रखाव पर अधिक ध्यान देने की अपील की।