
उत्सव की तरह मनाया गया शहीद मेजर अश्विनी कनव का जन्मदिन: थान सिंह
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: शहीद मेजर अश्विनी कनव का जन्मदिन ए ब्लॉक पश्चिम विहार सोसाइटी, कनव परिवार व आर्य समाज पश्चिम विहार द्वारा शहीद मेजर अश्विनी कनव औषद्यालय परिसर में मनाया गया। इस मौके पर शहीद मेजर अश्वनी की बहन डॉक्टर सुचिता मलिक, भाई अरविंद कनव ने उनको याद करते हुए उनकी सभी बातों पर चर्चा की व उनका जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने शहीद मेजर अश्विनी कनव को नमन करते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है कि दिल्ली सरकार शहीदों के सम्मान को भूला रही है। उन्होंने कहा की जिस शहीद के नाम से औषद्यालय है वह विभाग भी शहीद को याद नहीं कर रहा है।
दिल्ली सरकार शहीदों के सम्मान में उनके जन्मदिन व शहीदी दिवस पर आयोजित करें कार्यक्रम: पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी शहीदों को समर्पित स्थलो, स्मारकों,भवनों व अन्य जगहों पर उनको याद करते हुए हर वर्ष जन्मदिन व शहीदी दिवस पर कार्यक्रम करें। आर्य समाज के हीरालाल चावला ने उनकी स्मृतियों को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ उषा,शशि, दुर्गा लेक्चरार, नरेश गुलाटी प्रधान आर्य समाज, सावित्री चावला पूर्व प्रधानाचार्य व अन्य गणमान्यों ने शहीद को नमन करने और जन्मदिन मनाने के लिए उपस्थित थे।