प्रदेश अध्यक्ष लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रट पर हंगामा, 08 कांग्रेसी गिरफ्तार

मथुरा । एएनएन (Action News Network)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार दोपहर जमकर जिला कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर हंगामा काटा। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देख पुलिस ने वहां प्रदर्शन कर रहे आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जेल से रिहाई के लिए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को कलेकट्रेट कार्यालय पर बुधवार दोपहर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट एवं जिला कांग्रेस मथुरा के जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने साथ दिया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने एवं धारा 144 का उल्लंघन देख पुलिस प्रशासन ने बुधवार वहां से महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, मुकेश धनगर, विक्रम वाल्मीकि, यतेन्द्र मुकद्म, प्रवीण ठाकुर, शालू अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ आदि लोगों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार हुए महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार के ईशारे पर मथुरा पुलिस प्रशासन ने हम लोगों की आज गिरफ्तारी की है, हम जनता की सेवा का कार्य कर रहे हैं, और करते रहेंगे। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को यूपी सरकार को रिहा करना ही पड़ेगा।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT