
प्रभु सभी के जीवन में अपार खुशियां लाये: सुशील जोंटी
टीम एक्शन इंडिया
संगम पार्क वार्ड में आयोजित हुए कई गणेश महोत्सव में केशवपुरम जोन के डिप्टी चेयरमैन व निगम पार्षद सुशील जोंटी ने शिरकत की। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजको ने डिप्टी चेयरमैन सुशील जोंटी का सम्मान भी किया। इस अवसर पर केशवपुरम जोन के डिप्टी चेयरमैन व निगम पार्षद सुशील जोंटी के अलावा भाजपा नेता अशोक गोयल देवराहा, वीरपाल, अनिल यादव, संतोष उपाध्याय सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहें।
इस अवसर पर श्री जोंटी ने सभी को गणेश महोत्सव की बधाई दी और प्रभु से प्रार्थना की कि प्रभु सभी के जीवन में अपार खुशियां लाये। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन सभी को अधिक से अधिक करने चाहिए इससे धार्मिकता का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भक्ति में शक्ति होती है, इसलिए सभी सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करें, जो भक्त सच्चे मन से प्रभु की आराधना करता है, प्रभु उसकी अवश्य ही सुनते है। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी विचार रखें।




