हरियाणा

मीना कुमारी ने किया मधुबन में औचक निरीक्षण

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने करनाल के मधुबन में सुरक्षा के लिए बनाए गए स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदस्या ने बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। सदस्या मीना कुमारी के साथ-साथ संस्था के अधिकारी अजय कुमार, अधिकारी सुमन नैन, लेखाकार आनंद, महताब दहिया, राजेंद्र शर्मा, बलविंद्र सिंह ने भी मधुबन में सुरक्षा स्थलों का निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण के दौरान सदस्या ने बच्चों से बातचीत की और बच्चों की रूचि अनुसार खेल, शिक्षा व अन्य कोर्स करने के लिए जागरूक किया और कहा कि उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। सदस्या ने सफाई व्यवस्था, सुरक्षा पर विशेष फोकस रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन देखकर सभी अधिकारियों ने प्रशंसा भी की। इस संस्था में किशोरों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क, सुझाव बॉक्स, डिस्प्ले बोर्ड आदि लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button