हरियाणा

सदस्यों ने ब्रह्मा सरोवर की आरती में भाग लिया

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : राजर्षि भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में अनेक कार्यक्रम किए गए। इसी कड़ी ब्रह्म सरोवर पर संध्याकालीन आरती में नगर की सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ब्रह्मा सरोवर की आरती में भाग लिया।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से मानद सचिव उपेंद्र सिंघल और 48 कोस तीर्थ विकास समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य ऋषिपाल मथाना, एमके मोदगिल, कैप्टन परमजीत सिंह ने पटका पहनाकर सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर मानद सचिव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड उपेंद्र सिंघल ने सभी सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप अपने घर में किसी की जन्मदिन, पुण्यतिथि, वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर ब्रह्मसरोवर की संध्या आरती में अवश्य शामिल हो।

इस अवसर पर हरियाणा सेवक संघ, स्थाणु सेवा मंडल, शिव शक्ति सेवा मंडल, महादेव गौशाला, जन सहयोग, हम फाउंडेशन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्री राम सेवा दल, कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल, श्री श्याम सेवा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक ऋषिपाल मथाना ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा का योगदान भुलाया नहीं जा सकेगा। इस महान विभूति ने कुरुक्षेत्र को धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टि से विकसित करने के लिए अपना पूरा जीवन लगाया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही कुरुक्षेत्र और 48 कोस के तीर्थों का विकास करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना की थी।

अब इस बोर्ड के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह 48 कोस के तीर्थों का जीर्णोद्धार कर रहे है और इन तीर्थों के लिए कई करोड़ रुपए का बजट भी तय किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय गुलजारीलाल नंदा जी की प्रेरणा से ही आज कुरुक्षेत्र विश्व के मानचित्र पर अपना स्थान ले रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button