
दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में सफर कर रहे पुरुष
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो का पहला कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बावजूद कई यात्री भी सफर करने से बाज नहीं आते। इसी क्रम में एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर येलो लाइन की मेट्रो ट्रेन के महिला कोच में पुरुष यात्रियों के सफर करने की दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से शिकायत की। साथ ही उसने यह भी कहा कि मेट्रो में कायदे कानून की किसे परवाह है।
उसने निगरानी करने की भी मांग की। 30 जून शाम को एक्स पर की गई। इस पोस्ट पर डीएमआरसी ने एक मिनट में ही त्वरित जवाब दिया और यूजर से मेट्रो ट्रेन की आइडी और कोच नंबर पूछे।? ताकि कार्रवाई हो सके।
राजीव चौक की तरफ जा रही थी मेट्रो: महिला यात्री ने बाकायदा फोटो शेयर कर महिला कोच में पुरुष यात्रियों के सफर करने की शिकायत की थी।
डीएमआरसी के जवाब पर उसने लिखा कि यह घटना दोपहर की है। मेट्रो राजीव चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चावड़ी बाजार स्टेशन पर पुरुष यात्री महिला कोच में सवार हुए थे। रविवार को अक्सर पुरुष यात्रियों को महिला कोच में सफर करते देखती हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। मेट्रो के महिला कोच में पुरुष यात्रियों के सफर करने पर जुर्माने का प्राविधान है।




