हरियाणा

पुष्प वर्ल्ड स्कूल व मदर्स प्राइड स्कूल में मेधावी छात्र व शिक्षकों का हुआ सम्मान

टीम एक्शन इंडिया/गन्नौर।

पुष्प वर्ल्ड स्कूल व मदर्स प्राइड स्कूल में मेधावी छात्र व शिक्षकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा त्यागी, मोनिका त्यागी, अनुश्रुति व श्वेता त्यागी ने शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर अतिथियों व स्कूल के चेयरमैन सुनील त्यागी का पुष्प स्कूल के निदेशक डा. नीरज त्यागी, मदर्स प्राईड शाखा प्रमुख नीतू त्यागी आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित करके की। स्कूल के चारों सदनों यजुर्वेद सभा, ऋग्वेद सभा ,सामवेद सभा , अथर्ववेद सभा के छात्रों ने भाग लिया।

खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं, शैक्षणिक प्रतियोगिता और सह-पाठयक्रम प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथियों ने स्टूडेंट आॅफ द ईयर अवार्ड – ऋषभ त्यागी (ग्रेड ए) इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता में ट्रॉफी अथर्ववेद हाउस, हाउस ड्यूटी एक्सीलेंस ट्रॉफी ऋग्वेद हाउस, अकादमिक उत्कृष्टता ट्रॉफी सामवेद हाउस को, करिकुलर एक्सीलेंस ट्रॉफी यजुर्वेद हाउस, यजुर्वेद हाउस ओवरआॅल एक्सीलेंस ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट, विजेताओं के साक्षात्कार व गर्वित माता-पिता साक्षात्कार भी किए गए। मुख्यातिथि मनीषा त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि बड़े गर्व की बात है कि स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कम समय में अपनी क्षेत्र में पहचान बनाई है। स्कूल में शिक्षा के साथ खेलो पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। स्कूल के चेयरमैन सुनील त्यागी ने कार्यक्रम में आए मुख्यातिथि व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button