मंत्री आनंद स्वरूप ने कहा, पाकिस्तान का नक्शा मिटाना होगा, तभी दुनिया में आएगी शांति

- शाहिद अफरीदी के बयान पर यूपी के ग्राम्य विकास व संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने दी प्रतिक्रिया
बलिया । एएनएन (Action News Network)
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान पर उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल के सदस्य संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने पलटवार किया है। उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान का नक्शा मिटाना होगा। तभी दुनिया में शांति आएगी। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आफरीदी के बयान पर मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये वही शाहिद अफरीदी है, जिसने अपनी बहन से शादी की है। इसलिए ऐसे लोगों से तमीज की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
उन्होंने बुधवार देररात जारी वीडियो में कहा कि बहुत जल्द पीओके में भारत का तिरंगा फहराएगा। बोले, मैं पूरी ताकत के साथ कह रहा हूं कि जिस पीओके में आकर आफरीदी बोल रहा था, वह पाक अधिकृत कश्मीर बहुत जल्द हमारा होगा। बहुत जल्द वहां तिरंगा फहराया जाएगा। रावलपिंडी और लाहौर में बैठकर भारत के खिलाफ जहर बोने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कहा कि हमारे कश्मीर में जो भी भारत के खिलाफ बंदूक उठाने की कोशिश कर रहा है, उसे 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत सबक सिखाया जा रहा है।
हमारी सेनाएं उसे ठोक दे रही हैं। उन्हें गोलियों से भून दिया जा रहा है। जो भी पाकिस्तान की शह पर भारत में अशांति फैलाते हैं, उन सभी युवाओं को आगाह करते मंत्री ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। जिस तरीके से सर्जिकल स्ट्राइक हुई और बालाकोट हुआ, उसी तरह का समय आगे आने वाला है। श्री शुक्ल ने कहा कि पाकिस्तान का नक्शा मिटाना होगा, तभी दुनिया में शांति आएगी। शाहिद आफरीदी जैसे लोग उस दिन के इंतजार में रहें। नरेंद्र मोदी जरूर उनकी कामना पूरी करेंगे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT