
विधायक राजेंद्र जून ने कार्यालय पर सुनी जन समस्याएं
टीम एक्शन इंडिया/सिद्धार्थ राव,
कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर जन समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनने के उपरांत विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन करके जन समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि बीजेपी सरकार से सभी वर्ग दुखी है। बीजेपी राज में महंगाईं चरम पर है। बेरोजगारी के मामले में हरियाणा प्रदेश को देश मे प्रथम स्थान प्राप्त हो रहा है। प्रदेश की भाजपा – जजपा गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालकर बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी आमजन को देने के साथ-साथ उन्हें कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से दुखी प्रदेश की जनता फिर से कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में जनता कांग्रेस पार्टी को जनादेश देगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को फिर से विकास व सुविधाओं की बुलंदियों पर ले जाने का कार्य करेंगे।