
मॉडल टाउन विधानसभा: अंधेरे की जद में निगम का पार्क दे रहा है खतरे को न्यौता, प्रशासन मौन
टीम एक्शन इंडिया/महेंद्र सिंह
नई दिल्ली: जहां एक ओर तो सरकार क्षेत्र के लोगों की सहुलियत के लिए लाखों-करोड़ों का फंड जारी करके पार्को के निर्माण से लेकर रख-रखाव पर खर्च करती है। वहीं दूसरी ओर पार्क संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय पार्षद की लापरवाही की भेंट चढ़ जाते है, जिसका खामियाजÞा क्षेत्र के लोग अलग-अलग तरह से भुगतते है।
यहां पर हम बात कर रहे है मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले मॉडल टाउन वार्ड नंबर-68 के गुजरांवाला टाउन स्थित निगम के प्रियदर्शनी पार्क की। जहां पर पिछले 16-17 महिने से अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे स्थनीय लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा स्थिति यह है कि लोग पार्क में जाने में असुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं सुबह और शाम की सैर लोग सड़क पर ही करते हैं। इस दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
दिन में भी पसरा रहता है अंधेरा: उल्लेखनीय है कि पार्क को रोशन करने में लाखों रुपये खर्च हो जाने के बावजूद भी इस उद्यान में अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरा होने के कारण पार्क आम लोगों के उपयोग में आने के बजाए असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत निगम पार्षद से की, लेकिन पार्क में मौजूद अंधेरे की समस्या को लेकर उनके कानों तले जूं तक नहीं रेंगी।
असमाजिक तत्वों का बना अड्डा: पार्क में मौजूद खराब और टूटी लाईटें कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। आलम यह है कि शाम ढलते ही पार्क में अंधेरा पसर जाता है। जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व पार्क में सक्रिय हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों को कहना है कि हमारे क्षेत्र में पार्क होते हुए भी हमें टहलने के लिए सड़क का सहारा लेना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से सड़क के किनारे टलहने में डर भी लगता है। ऐसा करना हमारी मजबूरी है। पार्क के मौजूदा हालात के कारण बच्चों व महिलाओं को विशेष तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निगम पार्षद विकेश सेठी ने कहा कि लाइटों के पोल बारिश में गल गये थे अब वहां पोल लगा दिए गए है और एक सप्ताह में लाइटें लगा दी जाएगी। दिल्ली के किसी भी पार्क में रात और शाम के चौकीदार की कोई व्यवस्था नहीं है।



