हरियाणा

मोदी सरकार का बजट विकसित भारत की नींव रखेगा: बड़ौली

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट भारत को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का काम करेगा और विकसित भारत की नींव रखेगा। शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के ढेरों अवसर लेकर आया है। यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों के विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि गरीबों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम यह बजट करेगा। श्री बड़ौली सोमवार को करनाल में बजट पर पत्रकारों के साथ चर्चा कर रहे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा गुटों में बंटी कांग्रेस देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकती, वहीं आम आदमी पार्टी का मिशन कमिशन है। जबकि भाजपा का मिशन सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करना है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट नए भारत के निर्माण का बजट है। महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को सशक्त बनाने वाला बजट है। 10 वर्षों में देश और प्रदेश में हाइवे, एक्सप्रेस-वे और सड़कों का जाल बिछा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा जनहित में किए गए काम, कार्यकतार्ओं की मेहनत और मतदाताओं के आशीर्वाद से तीसरी बार सरकार बनाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में भर्ती रोको गैंग सक्रिय है। इस गैंग का मकसद रोजगार में रूकावटें पैदा करना है, लेकिन नायब सरकार इस गैंग का भी इलाज कर रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द हरियाणा में भाजपा सरकार 50 हजार नई भर्ती करके युवाओं को रोजगार देगी। एक सवाल के जवाब में बोलते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज और देश को तोड़ने वाली बातें कही हैं, जबकि भाजपा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

पत्रकार के सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के सुझाव से संकल्प पत्र तैयार करेगी। जनता क्या चाहती है इसके लिए हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनका सुझाव लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास मजबूत संगठन है और कार्यकतार्ओं के दम पर हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। बजट में हरियाणा की अनदेखी के सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि बजट एक प्रदेश का नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास का होता है। कांग्रेस बजट को लेकर अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार गरीब आदमी की जरूरतें पूरी कर रही है।

हरियाणा में केजरीवाल की पत्नी द्वारा मोर्चा संभालने के सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई अस्तित्व ही नहीं है। ह्यह्यआपह्णह्ण पर तंज कसते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि जेल में रहकर भी अरविंद केजरीवाल का मोह कुर्सी से नहीं छुट रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार कमिशन मोड़ पर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के लिए काम करने वाली पार्टी है और विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता स्पष्ट बहुमत देकर नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाकर का इतिहास रचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button