
गांव-गांव पहुंचा मोदी का ‘एक पेड़ मांके नाम’ अभियान, ग्रामीणोंने रोपे कई पेड़-पौधे: थान सिंह यादव
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिल्ली पंचायत संघ व साईकल संस्था ने एक साथ मिलकर गांव पंचायत नारायणा में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव, साईकल के संस्थापक पारस त्यागी बुढेला गांव, राष्ट्रीय युवा संघ के अध्यक्ष आदित्य तंवर, गांव पंचायत प्रमुख देवेंद्र तंवर, चटोरा क्लब नारायणा अध्यक्ष करण चंचल, कॉन्टिनेंटल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल स्वाती तंवर, नारायणा थाने के जगमोहन एटीओ दिल्ली पुलिस व गांव के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त बनाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण को हरा-भरा बनाने व मातृत्व और माताओं के योगदान को भी सम्मानित कर रहा है। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा बनाना।
प्रत्येक पेड़ को एक मां के नाम समर्पित करके माताओं के योगदान और त्याग को सम्मानित करना है। वहीं राष्ट्रीय युवा संघ अध्यक्ष आदित्य तंवर ओर साईकल के अध्यक्ष पारस त्यागी ने कहा इस अभियान के तहत गांव के विभिन्न हिस्सों में पेड़ लगाए जा रहे हैं, इसके लिए स्थानीय निवासियों, स्कूलों और पंचायत के सदस्यों को भी शामिल किया गया है। प्रत्येक पेड़ को एक मां के नाम से समर्पित किया जा रहा है।
इस समारोह में गांव के लोग, पंचायत के सदस्य और विशेष अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मां के योगदान और उनके त्याग की कहानियों को साझा किया जाता है। बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण के लाभ, पेड़ों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। गांव के लोग इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने स्तर पर योगदान दिया।
थान सिंह यादव व सुधीर शर्मा पंचायत प्रमुख मादीपुर गांव, देवेंद्र तंवर पंचायत प्रमुख नारायणा ने कहा की प्रधानमंत्री के इस अभियान को नारायणा गांव के बाद दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी विस्तार दिया जाए। इसके तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे और उन्हें माताओं के नाम पर समर्पित किया गया। संघ का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए बल्कि समाज में माताओं के योगदान को भी सम्मानित किया जाए।