
DELHI-NCR में देखने को मिल सकती है जलभराव की समस्या

दक्षिण पश्चिम मानसून DELHI-NCR में जल्द ही पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मानसून 27 जून तक आजाएगा। बीते दिनों दिल्ली में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिली थी, जिसके कारण दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट आई है। यहाँ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहा परन्तु बीतें दो दिनों में प्री मानसून गतिविधियों में ब्रेक लगा है और जिसके कारण दिल्ली के तापमान में भारी उछाल देखने को मिला है लोग गर्मी से परेशान नज़र आये है आपको बता दे की दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब बना हुआ है।
DELHI-NCR में 27 जून को मानसून देगा दस्तक
मानसून के साथ दिल्ली के लोगों को हर साल की तरह जल भराव की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव की समस्या तो दशकों पुरानी हो चुकी है। आपको बता दे की दिल्ली में मानसून आते ही यहाँ के नालों की पोल खुल जाती है और नालों की ठीक से सफाई न होने कारण उनका गन्दा पानी बहार गलियों सड़को पर फ़ैल जाता है जिसके कारण बहुत सी बीमारिया फैलती है लगभग हर मानसून में शहर को जल भराव की स्थिति झेलनी पड़ती है। मुख्य बाजार हो या बाहरी कालोनियां या फिर छोटी बड़ी तमाम सड़कें अधिकांश पर जल भराव साफ नजर आता है।दिल्ली सरकार के मुताबिक इस बार जल भराव से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गयी है क्योंकि दिल्ली के उपमुखयमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीडब्लूडी के अधिकारीयों के साथ बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून से पहले सभी स्थानों पर जल जमाव को रोकने से संबंधित किए जा रहे, काम पूरे हो जाने चाहिए ताकि मानसून के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
- DELHI-NCR में देखने को मिल सकती है जलभराव की समस्या
- CBSE Class 10th Result 2022 : कक्षा दसवीं की परीक्षा के नतीजे हुए घोषित ?
- क्या कुर्सी बचा पाएंगे शिवसेना के उद्धव ?
- पीएम मोदी का शिमला दौरा: स्कूलों में छुट्टी के आदेश, कांग्रेस बोली- बच्चों को ले जाते हैं रैली में
- जैकपॉटः एक ही रात में करोड़पति हो गए शिमला के रमेश, Dream-11 में जीता 1.17 करोड़ रुपए