हिमाचल प्रदेश

शारदोत्सव में दुर्गाष्टमी में की मां महागौरी की पूजा

टीम एक्शन इंडिया/ बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा में रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक श्री श्री शारदीय दुर्गा देवी की महाअष्टमी विहित पूजा संपन्न हुई। 8वें नवरात्रे पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की गई। सुबह साढ़े 10 बजे सैंकड़ों भक्तों ने मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को पुष्पांजलि अघ्पत की। दोपहर 12 बजे मां की आरती व भोग के पश्चात हवन यज्ञ भी किया गया। अष्टमी तिथि को मां गौरी को नारियल का भोग लगाया गया।

इस पूजा को शिमला से आए आचार्य सुधांशु भट्टाचार्य जी महाराज ने विधिवत रूप से संपन्न करवाया। वहीं सायं काल को महागौरी की अष्टमीविहित आरती की गई। आदिशक्ति मां दुर्गा की 9 शक्तियों में आठवीं शक्ति महागौरी स्वरूप भक्तों के सारे पापों को नष्ट कर देने वाला माना जाता है। मां महागौरी ने अपने पूर्व जन्म में भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी जिस कारण मां के शरीर का रंग एकदम काला पड़ गया था। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से धोया था जिससे उनका वर्ण विद्युतप्रभा की तरह कान्तिमान और गौर वर्ण हो गया।

इस कारण माता के इस स्वरूप का नाम महागौरी पड़ा। इस अवसर पर नूपुर नड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित, प्रमोद शर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका अभिलाषा शर्मा, चेतना प्रशासक कश्मीर सिंह ठाकुर, नीतू सोनी, प्रवीण शर्मा, धु्रव शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, वरूण शर्मा, मोहित सांख्यान, दीपक शर्मा, राम पाल ठाकुर, हरिवल्लभव कौशल, मोहित शर्मा, अश्विनी शर्मा, सहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button