दिल्ली

मुकुंदपुर: श्याम सिंह का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, मिल रहा लोगों का अपार समर्थन

नई दिल्ली/ टीम एक्शन इंडिया
मुकुंदपुर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सिंह का जनसंपर्क अभियान दिनों-दिन तेज हो गया है। सुबह से ही श्याम सिंह समर्थकों के साथ क्षेत्र में निकल जाते हैं और देर रात तक मीटिंगों का दौर जारी रहता है। अपने जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए श्याम और उनके समर्थक लोगों से वोट की अपील कर रहें हैं। इसके साथ ही विरोधियों पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं। इस मौके पर लोगों ने श्याम सिंह की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जीत का भरोसा दिलाया।
श्याम सिंह ने सी ब्लॉक मुकुंदपुर में किया जनसंपर्क, लोगों की सुनीं जनसमस्याएं: श्याम सिंह ने सी ब्लॉक में जनसंर्पक अभियान करते हुए लोगों की समस्याएं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि अगर जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला तो मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि आप सबकी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल किया जाएगा और क्षेत्र में एक भी समस्याएं नहीं रहेंगी।
कांग्रेस ने किया दिल्ली में विकास: श्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में जो भी घोषणाएं की है, उनको लागू किया जाएगा। अगर जनता मुझे चुनाव जीताती है तो मैं यकीन दिलाता हूं कि वार्ड में विकास कार्यों की झड़ी लगा दूंगा। हर किसी की शिकायतों को दूर किया जाएगा। साथ ही आपको बता दूं कि दिल्ली में अगर कोई विकासात्मक कार्यों को अमलीजामा पहना सकता है तो वो कांग्रेस ही है। आप सभी मेरे व्यवहार और नीयत से भली-भांति वाकिफ हैं। मैं जो कहता हूं, उसे मैं पूरा करूंगा। आपको बता दें कि श्याम सिंह को जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया जा रहा है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button