हरियाणा

निकाय मंत्री डा. गुप्ता ने की सीएम मनोहर लाल खट्टर से भेंट

हिसार/टीम एक्शन इंडिया
कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की और विकास कार्यो को लेकर उनसे चर्चा की। उन्होंने हिसार शहर में किये जा रहे विकास कार्यों व घोषित परियोजनाओं के क्रियान्वन स्थिति के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनसे कहा कि वे निकाय संस्थाओं के क्रियाकलापों पर अपनी कड़ी दृष्टि रखें व निरंतर वस्तुस्थिति का जायजा लेते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय संस्थाओं में सुधार हुआ है, परंतु अभी और अधिक सुधार की गुंजाइश है। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पूरे प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्यों और विभागीय सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पार्किंग की मार्किंग का कार्य जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

अन्य योजनाएं भी समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विभागों में किये जा रहे सुधारात्मक प्रयासों पर अपनी संतुष्टि जताते हुए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रतिमा गुप्ता, अनीश गुप्ता उनके परिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button