Select Page

नड्डा ने काजा से किया भाजपा के विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ

नड्डा ने काजा से किया भाजपा के विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ

काजा । एक्शन इंडिया न्यूज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को काजा से भाजपा के विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा ने रविवार को 68 विधानसभाओं में जनसभाओं का आयोजन किया है जिसमें पार्टी के सभी स्टार प्रचारक भाग ले रहे हैं।

यह पहली बार है जब राज्य के 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही दिन इस प्रकार की रैलियों का आयोजन किया गया है।

काज़ा, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति ज़िले में स्पीति नदी के किनारे 3,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक नगर है। यह स्पीति घाटी में स्थित है और उसका सबसे बड़ा नगर एवं सांस्कृतिक केन्द्र है। यहां का पर्यावरण एक शीत मरुभूमि है।

Advertisement

Advertisement