
मनोहर लाल के रोड शो से भगवामय हुआ नरेला
नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
इस बार का दिल्ली का मिनी इलैक्शन यानी एमसीडी इलैक्शन एक अलग ही रंग में दिख रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने इस छोटे से चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद चुनाव मैदान में उतर गए हैं। रविवार को नरेला में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भगवा पगड़ी पहने नजर आए। जहां तक भी नजर जा रही थी, वहां तक वातावरण भगवामयी दिख रहा था।
केशरानी को जितवाने का आह्वान करके गए मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केशरानी नीलदमन खत्री को चुनाव में जिताने की अपील की। उन्होंने एक स्वर में कहा कि भाजपा एक देशभक्त पार्टी है। हमारी सरकार के फैसले सिर्फ और सिर्फ देशहित में होते हैं। सबका साथ और सबका विकास ही हमारा मूलमंत्र है।
रोडशो से पहले केशरानी ने क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान रविवार शाम को मुख्यमंत्री का रोडशो था लिहाजा सुबह से ही केशरानी और उनकी पूरी टीम जनसंपर्क अभियान में जुट गर्इं थी। घर-घर जाकर उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा। साथ ही अपने पार्षद कार्यकाल से जुड़ी उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
केशरानी का सरल स्वभाव उनकी सबसे बड़ी ताकत नरेला क्षेत्र में केशरानी एक बार पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। यही कारण है कि नरेला वॉर्ड का हर नागरिक उनसे व्यक्गित तौर पर जुड़ाव रखता है। केशरानी का सरल और मीठा स्वभाव उनक सबसे बड़ी ताकत है। बिना लागलपेट के बात करना और दिल से सभी का आदर-सम्मान करना उनके व्यक्तित्व की एक खास पहचान है।