लोगों को बीजेपी द्वारा की गई विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई, बड़े-बुगुर्गों का लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
नरेला वार्ड-1 से बीजेपी की निगम प्रत्याशी केशरानी नीलदमन खत्री ने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। जनसंपर्क के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई केशरानी नीलदमन खत्री की बातों को सुनने के लिए उत्सुक दिखाई पड़ रहा था। केशरानी नीलदमन खत्री ने जनसंपर्क अभियान के दौरान बडेÞ-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और वोट की अपील की। साथ ही बीजेपी द्वारा किए गए विकास कार्यों को सिलसिलेवार ढंग से लोगों के समक्ष रखा।
बीजेपी ने विकास कार्यों को पहनाया अमलीजामा: बीजेपी हमेशा से ही विकास की राजनीति करती है। आप केंद्र सरकार से लेकर विभिन्न राज्यों में सरकारें। आप सभी कार्यशैली से वाकिफ हैं। बीजेपी ने पिछले 15 वर्षों में दिल्ली नगर निगम में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। यहीं वजह है कि आज भी दिल्ली की जनता आंख मूंद कर बीजेपी पर भरोसा करती है और दिल्ली निगम की सत्ता एक बार फिर से बीजेपी को देने को तैयार बैठी है।
केशरानी ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की को गिनाया: केशरानी नीलदमन खत्री ने जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व में निगम पार्षद रहते हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से लोगों के बीच रखा। इस दौरान लोगों की उत्सुकता देखते ही बनती थी। केशरानी ने कहा कि नरेला में मैं अपने कार्यकाल के दौरान कई विकासात्मक कार्य करवाएं, जो आज भी मिशाल है। विकास कार्यों को लेकर नरेला वार्ड -1 की जनता गवाह है। जहां भी जरूरत पडी। मैंने विकास कार्य करवाया। केशरानी नीलदमन खत्री ने आगे कहा कि मैंने हमेशा विकास की राजनीति की और आगे भी विकास की राजनीति करूंगी।
केशरानी नीलदमन खत्री ने आप पर साधा निशाना: केशरानी नीलदमन खत्री ने जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का बेड़ागर्क कर दिया है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हमेशा ही निगम के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कभी फंड रोक दिये तो कभी आरोप की राजनीति की। आम आदमी पार्टी के विधायकों पर जहां गिरफ्तारी की तलवार लटकी है, वहीं डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी की नौबत आ गई है। आम आदमी पार्टी का निगम के प्रति सौतेले रवैया की वजह से निगमकर्मी परेशान रहें। जनसंर्पक अभियान के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।