
नरेला: पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में पॉकेट एक सेक्टर ए9 स्थित हिमालय अपार्टमेंट में समाजसेवी विजय कौशिक द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी विजय कौशिक और उनकी टीम ने फलदार, छायादार पौधे लगाए। वहीं लोगों में सैकड़ो पौधों का वितरण किया।
और लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करने का आवाहन किया गया। इस दौरान लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण जरूर करना चाहिए। समाजसेवी विजय कौशिक ने कहा कि विकास की आपाधापी में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ा है।
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। इसके लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना जरूरी है। साथ ही संकल्प लेना होगा कि पौधों की सुरक्षा कर हम उसे पेड़ बनाएंगे। पौधारोपण अभियान से जुड़े प्रतीक शर्मा ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है।
इसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने हर व्यक्ति से इस बरसात के मौसम में कम से कम दो पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा करते हुए पेड़ का रूप देने की अपील की। पौधा वितरण कार्यक्रम में विजय कौशिक, प्रतीक शर्मा, मनमोहन नंदल, विकास दलाल, चेतन प्रकाश, नवीन, राजू, वंश कौशिक, कुसुम, प्रिया कौशिक, तन्वी कौशिक सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।