पंजाब में प्रधानमंत्री से लेकर आम जनता तक कोई नहीं सुरक्षित : केजरीवाल

- दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे केजरीवाल
चंडीगढ़। एक्शन इंडिया न्यूज़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में इस समय प्रधानमंत्री से लेकर आम आदमी तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद न केवल प्रधानमंत्री सुरक्षित होंगे, बल्कि आम आदमी की सुरक्षा को भी यकीनी बनाया जाएगा।
दो दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। इसका उदाहरण प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध की घटना है। ऐसे में पंजाब के नागरिक कैसे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनका पार्टी का मुख्य एजेंडा पंजाब वासियों को सुरक्षा प्रदान करना है।
अकाली नेता बिक्रमजीत मजीठिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर पंजाब सरकार को घेरते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा बनाए गए दबाव के चलते ही मजीठिया के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करके पंजाब वासियों को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव में मजीठिया को गिरफ्तार नहीं किया गया। मोहाली की अदालत द्वारा मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद वह खुलेआम घूमते रहे, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने उन्हें गिरफ्तार नहीं करवाया।
एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 के एक मामले को समाप्त करने के लिए मजीठिया से माफी मांगी थी, लेकिन माफी का उसकी गिरफ्तारी के साथ कोई संबंध नहीं। केजरीवाल ने पंजाब सरकार को मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए नहीं रोका है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT